[ad_1]
तीन दिवसीय 12वीं इंटर पावर यूटीलिटी स्पोर्ट्स मीट 2024-25 में मेजबान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी जीत ली है। विद्युत नगर खेल प्रांगण में आयोजित स्पोर्ट्स मीट समारोह के समापन मौके पर मुख्य अतिथि यूएचबीवीएन के निदेशक केसी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि यूएचबीवीएन के मुख्य अभियंता चंदन सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हेवीवेट कुश्ती के मुकाबलों में 125 किलोग्राम भारवर्ग में बिजेंद्र ने राजकुमार को हरा कर प्रतियोगिता जीती। समापन समारोह पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केसी अग्रवाल ने प्रमुख पावर यूटीलिटीज से 450 से अधिक कर्मचारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। हमारे पावर सेक्टर के कर्मचारियों की शक्ति, अनुशासन और फिटनेस को दर्शाता है।
इस प्रतियोगिता ने दिखाया कि प्रशासन और खेल भावना कैसे साथ-साथ चल सकते हैं।आपके पदक और ट्रॉफियाँ आपके समर्पण और मेहनत का प्रतीक हैं। खेल हमें यह याद दिलाता है कि शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक चुस्ती और टीम भावना केवल मैदान पर ही नहीं, बल्कि हमारे दैनिक कार्य जीवन में भी उतनी ही आवश्यक हैं। अपने जीवन में खेल को जरूर अपनाना चाहिए।
आयोजन समिति की अध्यक्ष दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की निदेशक प्रोजेक्टस विनीता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में टीम की भावना पैदा करते हैं।
पुरूष वर्ग में
खेल विजेता यूटिलिटी उप विजेता यूटिलिटी
100 मीटर दौड़ – रोहित — डीएचबीवीएन सुनील डीएचबीवीएन
200 मीटर दौड़ संदीप धामा -एचपीएनएल- विकास -डीएचबीवीएन
400 मीटर दौड़ सुमित- एचवीपीएनएल – विकास – डीएचबीवीएन
800 मीटर दौड़ संदीप एचपीसीजीएल -सजल-एचवीपीएनएल
1500 मीटर दौड़ दीपक-एचवीपीएनएल- रविंद्र – डीएचबीवीएन
लंबी कूद – उग्रसेन – डीएचबीवीएन – संदीप धामा-एचपीएनएल
डिस्कश थ्रो योगेश – डीएचबीवीएन- प्रवीण – यूएचबीवीएनएल
शॉटपुट बिजेंद्र – डीएचबीवीएन – रूचेश यूएचबीवीएनएल
महिलाओं के वर्ग में
खेल विजेता यूटिलिटी उप विजेता यूटिलिटी
100 मीटर दौड़ वर्षा डीएचबीवीएन – वर्षा रानी- एचपीसीजीएल
200 मीटर दौड़ – वर्षा डीएचबीवीएन- रहमत – एचपीसीजीएल
400 मीटर दौड़ – सुशीला डीएचबीवीएन–साक्षी – यूएचबीवीएनएल
लॉग जंप वर्षा रानी एचपीजीसीएल- वर्षा डीएचबीवीएन
शॉटपुट सोनिया डीएचबीवीएन – सलोचना एचवीपीएनएल -
कुश्ती के मुकाबले….
कुश्ती के मुकाबलों में 57 किलोग्राम भारवर्ग में डीएचबीवीएन के अजमेर विजेता रहे तथा दूसरा स्थान यूएचबीवीएनएल के राजपाल को मिला। 61किलोग्राम भारवर्ग में यूएचबीवीएनएल के मनोज कुमार ने डीएचबीवीएनएल के जगजीत सिंह को हराया।65 किलोग्राम भारवर्ग में डीएचबीवीएन के भूपेंद्र ने यूएचबीवीएनएल के गुरनाम को हराया। 70 किलोग्राम भारवर्ग में हरेंद्र ने त्रिलोक को हराया। 74 किलोग्राम किलोग्राम भारवर्ग में पवन कुमार ने बिजेंद्र हुड्डा को हराया। 79 किलोग्राम भारवर्ग में सज्जन ने शिव को पराजित किया।86 किलोग्राम भारवर्ग में मंधीर ने रोहित को हराया। 92 किलोग्राम भारवर्ग में अरूण ने नुकुल को हराया। 97 किलोग्राम भारवर्ग में अनिल
ने नवीन तथा 125 किलोग्राम भारवर्ग में बिजेंद्र ने राजकुमार को हराया।
[ad_2]
VIDEO : हिसार के डीएचबीवीएन ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्राॅफी


