[ad_1]
हादसे के समय घर में अकेला था, परिवार के सदस्य गए थे भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र के मारुति कुंज के एक मकान में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग गई। आग से झुलसने से मारुति कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आनन-फानन में पड़ोसियों ने बोरवेल से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच कर रही है। आग लगने के समय भोंडसी के मारुति कुंज में संजय नामक युवक घर में अकेला था। उसके परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों ने जब मकान से धुआं उठते देखा तो वे आग बुझाने के प्रयास में लग गए। उन्होंने सबमर्सिबल चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग को बुझाने के बाद लोग अंदर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। शव मकान में रहने संजय का बताया जा रहा है। लोगों ने इससे पहले संजय को बचाने के प्रयास तो बहुत किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच कर रही है।
परिवार घर गया था
लोगों ने बताया कि संजय मारुति कुंज कालोनी के मकान नंबर 101 की पहली मंजिल पर परिवार के साथ रहता था। संजय मूल रूप से जिला भिवानी का रहने वाला था जो मारुति कंपनी में कार्यरत था। संजय की पत्नी अपने बच्चों को लेकर पिता के घर गई हुई थी। संजय घर में अकेला था। रात्रि में घर में अचानक ही आग लग गई । पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
भोंडसी थाना प्रभारी नरेश कुमार बताते हैं कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। इसके अलावा मृतक के परिजनों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
[ad_2]
Gurugram News: मकान में आग लगने से मारुति कर्मी की मौत



