Mahendragarh-Narnaul News: मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन ने नारनौल से ठोका भाजपा टिकट का दावा Latest Haryana News

[ad_1]

नारनौल। भाजपा नेता एवं मार्केट कमेटी नारनौल के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने नारनौल के निजी होटल में एक पत्रकारवार्ता करके नारनौल विधानसभा से भाजपा की टिकट का दावा ठोक दिया है।

Trending Videos

इस मौके पर उनके साथ नारनौल नगर परिषद के पार्षद देवेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार सैनी उर्फ टिंकू, संजय सैनी, विनोद सैनी, अजय सिंहल, सैनी सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, पूर्व सरपंच डॉक्टर श्रीकृष्ण, बीजेपी मीडिया प्रभारी विवेक अग्रवाल, सीताराम सोनी आदि भी उपस्थित थे।

बीजेपी नेता जेपी सैनी ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता है। जिसके चलते 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनको नारनौल मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाया था। भाजपा नेता जेपी सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जो छोटे से छोटे आम कार्यकर्ताओं को फर्श से अर्श पर पहुंचने का काम करती है।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन ने नारनौल से ठोका भाजपा टिकट का दावा