Sonipat News: उपमंडल स्तर पर रही स्वतंत्रता दिवस की धूम Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो 03- सोनीपत के गन्नौर की नई अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि

गन्नौर। नई अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मार्च पास्ट कर रही परेड की टुकड़ियों की सलामी ली। इस दौरान एसडीएम निर्मल नागर, एसीपी संदीप मलिक, तहसीलदार सुमन लता, नायब तहसीलदार गजे सिंह, बीईओ सतीश शर्मा, भाजपा नेता देवेंद्र कादियान, नगर पालिका चेयरमैन अरुण त्यागी, जिला महामंत्री भाजपा निशांत सहित अन्य मौजूद रहे।

Trending Videos

खरखौदा में हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा ने किया ध्वजारोहण

फोटो 04- सोनीपत के खरखौदा की नई अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में परेड की सलामी लेते मुख्यातिथि हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा। स्रोत : सूचना विभाग

खरखौदा। 78वें स्वतंत्रता दिवस में नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय समारोह में हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के आश्रितों व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

हरियाणा काॅन्फेड के चेयरमैन ने तिरंगा फहराते हुए दी 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

फोटो 05- सोनीपत के गोहाना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि निरीक्षण करते हरियाणा कॉन्फेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

गोहाना। हरियाणा काॅन्फेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया व शहीदी चौक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व वीरांगनाओं को चद्दर व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में एसडीएम विवेक आर्य, नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, नायब तहसीलदार शिवराज, बीईओ अनिल श्योराण सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो 03- सोनीपत के गन्नौर की नई अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि

फोटो 03- सोनीपत के गन्नौर की नई अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि

[ad_2]
Sonipat News: उपमंडल स्तर पर रही स्वतंत्रता दिवस की धूम