[ad_1]
मैच के आयोजक को सम्मानित करते सेवानिवृत्त आईएएस प्रदीप गोदारा व पूर्व विधायक राजदीप फौगाट।
चरखी दादरी। 25 वर्ष पहले हुए कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानियों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए वर्ष 1999 में क्रिकेट मैच के आयोजकों के सम्मान में आदर्श धर्मशाला में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रिटायर्ड आईएएस प्रदीप गोदारा शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दादरी के पूर्व विधायक एवं मैच आयोजक राजदीप फौगाट व पार्षद मनोज वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी प्रेमलता, गौरव दीक्षित महाराज, देवदत्त आर्य, दर्शन मिढ्ढा डीएसओ और डाॅ. इन्द्रा दलाल उपस्थित रहे। मंच संचालन अभिषेक जैन ने किया।
बता दें कि कारगिल युद्ध के दौरान दादरी उपमंडल से शहीद परिवार की सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। मैच देखने के लिए लगे टिकट से प्राप्त पैसे को मैच के उपरांत ही शहीद परिवारों में बांट दिया गया था। विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर शहरवासियों ने आयोजकों काे सम्मानित किया।
इस अवसर पर रामनिवास मिर्च, राजेंद्र सैनी, पार्षद नवीन प्रजापति, पार्षद विनोद सिंहमार, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र सांगवान चरखी, पार्षद प्रतिनिधि मितेश गोयल, पार्षद वीरेंद्र जोगी, सुभाष डावरा, डाॅ. कर्णवीर सांगवान, डाॅ. सतीश, डाॅ. नवीन, सुभाष जैन, सुरेश व गुप्तचर विभाग से बलबीर आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: क्रिकेट मैच कराकर कारगिल शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करने वालों को किया सम्मानित



