Fatehabad News: बहनों को उपहार देने के लिए भाई कर रहे सूट, घड़ी व पायल की खरीदारी Latest Haryana News

[ad_1]

फतेहाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और ईश्वर से भाई के अच्छे भविष्य की कामना करती हैं। रक्षाबंधन के खास अवसर पर भाई भी अपनी बहन को खुश करना चाहते हैं, बाजारों में गिफ्ट गैलरी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। जहां बहनें अपने भाई के लिए तरह-तरह की राखियां खरीद रहीं हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं।

Trending Videos

दुकान संचालक करण आहूजा, रमेश, योगेश, अतुल, सागर आदि ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में इस बार भाई अपनी बहनों के लिए वो सब चीजें खरीद रहे हैं, जो रोजाना प्रयोग हो सके। भाई बाजारों में परफ्यूम, ग्रूमिंग किट, मेकअप आइटम, स्किन केयर आइटम, पर्स और हैंडबैग, हाथ पर बांधने वाली घड़ी, चांदी की पायल, कपड़े आदि खरीद रहे हैं।

बाजार में काॅफी कप काफी चर्चा में

दुकानदार योगेश ने बताया कि पिछली साल रक्षाबंधन के अवसर पर टेडी बियर जैसे खिलौने काफी बिके थे। लेकिन इस बार हाथ पर बांधने वाली घड़ी, चांदी की पायल, कंगन, पर्स और हैंडबैग आदि चीजें बिक रही हैं। वहीं परफ्यूम व कपड़े भी काफी बिक रहे हैं। वहीं बाजार में काॅफी कप काफी चर्चा में है। इस कप पर कोई दो फोटो चिपकाई जा सकती हैं। ये कप काले रंग के हैं। जैसे ही इस कप में कोई तरल पदार्थ डालेंगे तो कप का रंग बदल जाएगा और कप पर लगवाई गई फोटो दिखनी शुरू हो जाएगी।

रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में हाथ पर बांधने वाली घड़ी की काफी बिक्री हो रही है। दुकान पर रोजाना 20 से 30 ग्राहक घड़ी खरीदने आ रहे हैं।

– योगेश, दुकानदार।

बाजार में इस बार त्योहार पर परफ्यूम काफी बिक रहे हैं। भाई अपनी बहन को इस त्योहार पर परफ्यूम खरीद कर दे रहे हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर 2000 हजार रुपये तक के परफ्यूम बिक रहे हैं।

– अतुल, दुकानदार।

त्योहार के कारण बाजारों में अच्छी चहल-पहल है। बाजार में काम भी काफी अच्छा चल रहा है। दुकान पर रोजाना 10 ग्राहक आ रहे हैं जो अपनी बहनों के लिए जींस, टॉप, सूट आदि खरीद रहे हैं। लेकिन सूट की बिक्री ज्यादा हो रही है।

– सागर, दुकानदार।

मेरी बहन मेरे से छोटी है, उसको परफ्यूम काफी पसंद है। इस त्योहार पर उसको परफ्यूम ही उपहार में दूंगा। बाजारों में परफ्यूम की भी काफी वैरायटी आई हुई है। बहन के लिए मैंने दो परफ्यूम खरीदें हैं।

आर्यन आहूजा, खरीदार।

इस रक्षा बंधन के त्योहार पर मैं अपनी बहन को हैंड बैग व सूट गिफ्ट करुंगा। उसको पंजाबी सूट काफी पसंद है।

– सौरभ अरोड़ा, खरीदार।

रक्षा बंधन पर अपनी बहन को उपहार देने के लिए बाजार में खरीदारी करने आया था, लेकिन बाजारों में इस बार काफी तरह के गिफ्ट आइटम आई हुई है। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि क्या गिफ्ट दूं।

– जतिन नागपाल, खरीदार।

[ad_2]
Fatehabad News: बहनों को उपहार देने के लिए भाई कर रहे सूट, घड़ी व पायल की खरीदारी