[ad_1]
फोटो संख्या:56- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में बैठक करते भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के पदाधिकारी–
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक बैठक की गई।
संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। रामकिशन खेड़ा ने सुझाव रखा कि इस माह की पहली तारीख को गांव खेड़ा में जाकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाए व सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सैनिकों के पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
इस दौरान कप्तान सुरेंद्र सिंह, महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, कोषाध्यक्ष सूबेदार हवा सिंह कप्तान सजन सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह युधवीर सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, हरपाल सिंह, वासुदेव, नायक सुबेदार सोमवीर सिंह, सह सचिव हवलदार भागमल, नारायण सिंह, शशि पाल, शेर सिंह, सुमेर सिंह, रामकिशन खेड़ा, मुख्तार सिंह, लालाराम मौजूद रहे।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: भूतपूर्व सैनिक विकास संघ गांव-गांव जाकर दूर करेगा पेंशन संबंधित समस्याएं


