[ad_1]
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को स्नातक में दाखिला नहीं मिलेगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल को बंद कर दिया गया है। वहीं पीजी की दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है, इसके तहत ओपन काउंसिलिंग करके रोजाना दाखिला दिया जा रहा है। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी।
राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान के अनुसार, स्नातक की तर्ज पर इसमें भी पहले सप्ताह के दौरान 100 रुपये लेट फीस लगी थी। 16 अगस्त तक इसी तरह से दाखिला दिया गया। जबकि अब दूसरे चरण यानी 17 अगस्त से इस 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ प्रति दिन के हिसाब से 100 रुपये अलग से जुर्माना लगेगा। जिले में 11 पीजी कॉलेज हैं, जहां 2380 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा।
पीजी की करीब 38 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। वहीं स्नातक की करीब 20 प्रतिशत सीटें अभी भी रिक्त बची हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई संस्थान ऐसे हैं, जहां पर आधी से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए विभाग ने पांच अगस्त को पोर्टल खोलते हुए दोबारा मौका दिया था, अब यह अवधि भी खत्म हो चुकी है। इधर, ग्रामीण क्षेत्र के संस्थानों की ओर से एक बार फिर पोर्टल खोलने की मांग की जा रही है।
आईटीआई में 23 तक रोजाना लगेगी मेरिट सूची
आईटीआई में दाखिले का चौथा चरण भी संपन्न हो चुका है। अब तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने रिक्त बची शेष सीटों पर ऑन द स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत अब रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग करके मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान नए आवेदन फार्म भी भरे जा सकेंगे और संस्थानों में रोजाना ओपन काउंसलिंग करके दाखिले दिए जाएंगे। करनाल जिले में नौ राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 3340 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जा रहे हैं। तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद भी 1644 सीटें रिक्त हैं। ब्यूरो
आईटीआई में ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया ऐसे चलेगी
– 23 अगस्त तक : नए आवेदन फार्म भर सकेंगे।
– 23 अगस्त : रोजाना मेरिट सूची जारी होगी।
– 23 अगस्त : रोजाना मेरिट के आधार पर दाखिला होगा।
– 23 अगस्त : रोजाना दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा कराने पर सीट आवंटित होंगी।
[ad_2]
Karnal News: स्नातक के दाखिले बंद, पीजी में एक हफ्ता शेष



