[ad_1]
कुरुक्षेत्र। एक पेड़ मां के नाम मुहिम जैसे कार्यक्रमों से ही धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को ग्रीन सिटी की श्रेणी में लाया जा सकता है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन का एक-एक विभाग एक पेड़ मां के नाम मुहिम के साथ जुड़ा है और आमजन को भी अभियान में शामिल कर रहा है। इन्ही प्रयास के चलते जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र में ढाई लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करेगा।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शुक्रवार को ये विचार व्यक्त किए। वे जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम प्रदेशव्यापी पौधरोपण कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुहिम के तहत पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों और आकाश संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी पौधे रोपित किए और एक साथ एक हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को भी पूरा किया। इन सभी पौधों की नगर परिषद थानेसर की तरफ से बाकायदा जिओ टैगिंग भी की गई है। उधर जिला उपायुक्त ने कहा कि आज पूरे जिले में हर विभाग मिलकर पौधे रोपित कर रहा है। इस जिले में दो लाख 50 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
403 गांवों में लगाए 90 हजार से ज्यादा पौधे
उपायुक्त ने कहा कि जिले के 403 गांवों में 15 अगस्त की सायं तक 90 हजार से ज्यादा पौधे रोपित कर लिए थे। इसमें बाबैन ब्लॉक की 45 पंचायतों में 14600 पौधे लगाए गए। इसी प्रकार इस्माईलाबाद ब्लॉक के 42 गांवों में 13581, पिपली ब्लॉक की 54 पंचायतों में 15200, लाडवा ब्लॉक की 54 पंचायतों में 12 हजार से ज्यादा, थानेसर ब्लॉक की 63 पंचायतों में 15 हजार से ज्यादा, शाहाबाद ब्लॉक की 76 पंचायतों में तीन हजार से ज्यादा, पिहोवा ब्लॉक की 69 पंचायतों में नौ हजार से ज्यादा पौधे रोपित किए जा चुके हैं।
[ad_2]
Kurukshetra News: जिले में ढाई लाख पौधों से हरी भरी होगी धरा, ग्रामीण क्षेत्र में ही लगाए जाएंगे 90 हजार पौधे

