Charkhi Dadri News: दादरी डिपो को पांच एसी बसें मिलने का इंतजार हुआ लंबा Latest Haryana News

[ad_1]


दादरी बस स्टैंड परिसर के बूथों पर खड़ी बसें।

चरखी दादरी। दादरी परिवहन डिपो के बेड़े में एक भी एसी बस शामिल नहीं है। करीब चार माह पहले डिपो अधिकारियों की ओर से पांच एसी बसों की मांग मुख्यालय भेजी गई थी, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से आवंटित बसें भेजते ही इनका लंबे रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Trending Videos

दादरी से दिल्ली, जयपुर, झुंझुनू, खाटूश्याम, चंडीगढ़, हरिद्वार आदि लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। डिपो में बसों की कमी पहले से बनी है। पिछले साल तक डिपो से 163 बसों का संचालन होता था लेकिन इनमें से 54 एनजीटी के नियमों के चलते डिपो के बेड़े से बाहर हो गई थीं। इसके बाद से डिपो में बसों की कमी बनी है और इसका असर रूटों की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है।

स्थानीय अधिकारियों की मानें तो बसों का बेड़ा पूरा करने के लिए पांच एसी बसों की मांग मुख्यालय से की गई थी। अब तक ये बसें डिपो के बेड़े में शामिल नहीं हुई हैं। दूसरी ओर इन बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया जाना है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक सफर का लाभ मिल सके।

डिपो अधिकारियों की मानें तो पांचों एसी बसें भेजने का निर्णय मुख्यालय की ओर से लिया जाना है। दादरी डिपो में नई बसें पहुंचते ही औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें लंबे रूटों पर दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा।

– इन रूटों पर चलाई जानी हैं एसी बसें

दादरी डिपो के अधिकारियों ने पांच एसी बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की हुई है। इसके अनुसार, एक बस दादरी-झुंझुनू रूट पर तो एक दादरी-जयपुर रूट पर चलाई जानी है। तीसरी बस का संचालन दादरी-दिल्ली रूट पर होना है। चौथी बस नारनौल-चंडीगढ़ रूट पर और पांचवीं बस दिल्ली-झुंझुनू रूट पर चलाई जानी है। इन बसों का संचालन होने से प्रतिदिन एक हजार यात्रियों को फायदा होगा।

– बस स्टैंड का दायरा भी पड़ रहा छोटा

दादरी बस स्टैंड का दायरा इस समय छोटा पड़ रहा है। इसके चलते पांच नए बूथ शुरू नहीं हो पा रहे हैं। दूसरी ओर नए बस स्टैंड निर्माण की योजना अभी ठंडे बस्ते में है। जबकि, डिपो परिसर के बेड़े में करीब 20 बसों की कमी खल रही है। दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन 30 हजार यात्री सफर करते हैं जबकि विभाग को करीब 12 लाख का राजस्व प्राप्त होता है।

पांच एसी बसों की मांग हमने मुख्यालय भेज रखी है। डिपो में बसें पहुंचते ही इनका लंबे रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पांचों बसों के रूट हमने तय कर रखे हैं। -नवरत्न शर्मा, निरीक्षक, चरखी दादरी रोडवेज डिपो।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: दादरी डिपो को पांच एसी बसें मिलने का इंतजार हुआ लंबा