in

जालंधर निगम ऑफिस में RTI कार्यकर्ता की एंट्री बैन: बिना अनुमति के दस्तावेजों की तस्वीरें लीं, सरकारी रिकॉर्ड खंगालने का भी आरोप – Jalandhar News Chandigarh News Updates

जालंधर निगम ऑफिस में RTI कार्यकर्ता की एंट्री बैन:  बिना अनुमति के दस्तावेजों की तस्वीरें लीं, सरकारी रिकॉर्ड खंगालने का भी आरोप – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर द्वारा ये एक्शन लिया गया।

जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह के नगर निगम कार्यालय भवन में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

.

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर सरकारी दस्तावेजों की तस्वीरें लीं और उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जिसके चलते आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

हालांकि इस बारे में आरोपी कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। यह अधिसूचना कल यानी शुक्रवार रात को जारी की गई।

नगर निगम अधिकारियों द्वारा जारी किया गया पत्र, पढ़ें..

बिल्डिंग क्लर्क ने अधिकारियों से की शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च को बिल्डिंग क्लर्क नितिन शर्मा ने उक्त आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया था कि सिमरनजीत सिंह बिना अनुमति के कार्यालय में घुस गया। जिसके बाद उसने संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति में रिकॉर्ड फाइलें खोली, फोटो खींची और सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की।

शिकायत पर जालंधर नगर निगम की मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने उक्त कार्यकर्ता के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जारी पत्र में कहा गया कि सिमरनजीत सिंह को नगर निगम जालंधर कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। बिना अनुमति के उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

[ad_2]
जालंधर निगम ऑफिस में RTI कार्यकर्ता की एंट्री बैन: बिना अनुमति के दस्तावेजों की तस्वीरें लीं, सरकारी रिकॉर्ड खंगालने का भी आरोप – Jalandhar News

Trump administration nixes plan to cover anti-obesity drugs through Medicare Today World News

Trump administration nixes plan to cover anti-obesity drugs through Medicare Today World News

Haryana: हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का शेड्यूल तय, 18 अप्रैल से अक्तूबर तक नियमित रूप से उड़ेंगे विमान  Latest Haryana News

Haryana: हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का शेड्यूल तय, 18 अप्रैल से अक्तूबर तक नियमित रूप से उड़ेंगे विमान Latest Haryana News