in

चरखी दादरी में अभियान के तहत लगाए ढाई लाख पौधे: कार्यक्रम में लोगों ने सीएम का सुना संबोधन, डीसी ने किया पौधारोपण – Charkhi dadri News Latest Haryana News

[ad_1]

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करते हुए डीसी राहुल नरवाल।

प्रदेश सरकार द्वारा वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए लगातार पौधारोपण पर जोर दिया जा रहा है। उसी कड़ी में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत चरखी दादरी जिले के गांव डोहका हरिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला

.

प्रकृति से ही मानव जीवन का अस्तित्व

वन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति से ही मानव जीवन का अस्तित्व है। हमारी संस्कृति में भी पेड़ों का बहुत महत्व बताया गया है।पेड पौधे और प्रकृति हमारा सबसे बड़ा धन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी शुभ कार्य पर एक पौधा अवश्य लगाएं। महात्मा बुद्ध को भी वृक्ष के नीचे ही ज्ञान प्राप्त हुआ था। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए इस तरह के अभियान जरूरी। उन्होंने कहा कि जिला भर में पंचायत स्तर पर भी सरपंचों के माध्यम से इस अभियान के तहत पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सभी पौधों की जियो टैगिंग के साथ मेरी लाइफ पोर्टल पर फोटो भी अपलोड की गई। वहीं इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

पुलिस थानों व चौकियों में चलाया अभियान

पुलिस प्रशासन की ओर से भी एक पेड़ मां के नाम अभियान में भागीदारी की गई। एसपी पूजा वशिष्ठ ने जहां बाढ़ड़ा पुलिस थाने में पौधोरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने अन्य पुलिस थानों व चौकियों में पौधारोपण किया। एसपी ने पुलिस के सभी जवानों से आह्वान किया कि कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें, ताकि पौधा रोपण के उद्देश्य को पूरा कर जिले को हरा-भरा बनाया जा सके।

बाढ़ड़ा पुलिस थाना में पौधारोपण करती एसपी पूजा वशिष्ठ व पुलिसकर्मी।

बाढ़ड़ा पुलिस थाना में पौधारोपण करती एसपी पूजा वशिष्ठ व पुलिसकर्मी।

[ad_2]

Source link

नूंह में नशे के 19 हजार कैप्सूल बरामद: प्लास्टिक के कट्‌टों में मिली 80 पेटी; बेचने के लिए खड़ा युवक गिरफ्तार – Nuh News Latest Haryana News

पलवल में पीट-पीटकर की सगे भाई का मर्डर: शराब पीने पर हुआ था विवाद, हत्या के बाद शव को दफनाया – Palwal News Latest Haryana News