[ad_1]
हिसार। शहर में शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे तक 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अब 20 अगस्त तक मानसून पर ब्रेक लगेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले 10-12 दिनों से जिले में बारिश की गतिविधियां जारी थी। मगर आने वाले 3-4 दिनों के दौरान मानसून गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी।
फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों और राजस्थान के उत्तरी पूर्वी हिस्सों पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ रहा है। साथ ही मानसून टर्फ भी हरियाणा पर नहीं है। इससे आने वाले तीन चार दिनों के दौरान प्रदेश में सिर्फ बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। मगर 21 अगस्त के बाद एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में मानसून मेहरबान रहेगा।
जिले में सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा बारिश
इस माह में अब तक जिले में 57.1 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं एक जून से 16 अगस्त तक जिले में 139.5 एमएम पानी बरसा है, जो सामान्य से 32 प्रतिशत कम है।
[ad_2]
Hisar News: शहर में बरसा 9 एमएम पानी, अब 20 अगस्त तक मानसून पर लगेगा ब्रेक


