नूंह में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: अवैध हथियार के सहित दबोचा; बिहार में एटीएम लूटने का है आरोप – Nuh News Latest Haryana News

[ad_1]

इनामी बदमाश मुस्ताक उर्फ सुस्सा

हरियाणा के नूंह में अपराध जांच शाखा तावडू टीम ने 25 हजार रुपए के एक वांछित अपराधी को अवैध हथियार सहित दबोचा है। आरोपी की पहचान मुस्ताक उर्फ सुस्सा पुत्र जमील निवासी धुलावट के रूप में हुई है।आरोपी के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

.

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अवैध हथियार सहित तावडू सोहना मार्ग पर रहाड़ी मोड़ के नजदीक खड़ा है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर एक देसी तमंचा व एक कारतूस मिला।

बिहार पुलिस ने किया था इनाम घोषित

आरोपी के विरुद्ध बिहार के थाना मुफस्सिल और तुर्कोलिया थानों में एटीएम लूटपाट के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें एक मामले में 25 हजार रुपए का इनाम भी बिहार पुलिस ने ही घोषित किया हुआ था।

[ad_2]

Source link