Sonipat News: रेलवे ब्लॉक… आठ घंटे तक की देरी से चलीं एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्री परेशान Latest Haryana News

[ad_1]

सोनीपत। फिरोजपुर मंडल में लाइनों के दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ब्लॉक के चलते करीब 6 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रहीं। कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस सहित करीब आठ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर चलाया गया। लाइनों के दोहरीकरण कार्य के चलते अधिकतर अंबाला-दिल्ली रूट की ट्रेन प्रभावित हो रही। ऐसे में डाउन लाइन पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को करीब आठ एक्सप्रेस ट्रेन 40 मिनट से 8 घंटे की देरी से चलीं।

Trending Videos

रेलवे ने फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड में 13 से 27 अगस्त तक लाइनों के दोहरीकरण कार्य को लेकर यातायात ब्लॉक लिया है। यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-पठानकोट रूट पर चलने वाली पठानकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22430 व 22429) को 13 से 27 अगस्त तक निरस्त किया गया है। इसके अलावा अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर पड़ रहा है। वहीं, कई यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की जानकारी लेते दिखाई दिए।

अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी

12446 उत्तर संपर्क क्रांति 1:40 घंटे

04406 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 40 मिनट

04088 कटरा-नई दिल्ली स्पेशल 7:40 घंटे

11078 झेलम एक्सप्रेस 8:38 घंटे

12460 नई दिल्ली इंटरसिटी 3:16 घंटे

12926 पश्चिम एक्सप्रेस 1:26 घंटे

14034 जम्मू मेल एक्सप्रेस 1:27 घंटे

04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 38 मिनट

दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां

12919 मालवा सुपरफास्ट 42 मिनट

12471 स्वराज एक्सप्रेस 1:23 घंटे

14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 40 मिनट

रेलवे ने फिरोजपुर मंडल में 13 से 27 अगस्त तक यातायात ब्लॉक लिया है। लाइनों के दोहरीकरण कार्य को लेकर कुछ ट्रेन को रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों के संचालन में थोड़ी देरी हो रही है। सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

[ad_2]
Sonipat News: रेलवे ब्लॉक… आठ घंटे तक की देरी से चलीं एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्री परेशान