डबवाली में ठग को किया गिरफ्तार: नौकरी का झांसा देकर लेता था रूपए, एक महीने से पुलिस कर रही थी तलाश – dabwali News Latest Haryana News

[ad_1]

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नवीन।

सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी लोगों से पैसे लेकर हरियाणा कौशल रोजगार में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहा था।

.

पकड़े गए आरोपी की पहचान नवीन कुमार पुत्र महाबीर प्रसाद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नौकरी का झांसा देकर की ठगी

प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 16 जुलाई को भुपेंन्द्र सिंह पुत्र भादर राम निवासी रिसालियाखेड़ा तहसील मण्डी डबवाली की शिकायत पर आरोपियों द्वारा उसको कौशल रोजगार निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके रूपए ऐंठने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान एएसआई रविन्द्र कुमार क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

[ad_2]

Source link