Kolkata Case: चंडीगढ़ में पीजीआई-GMCH 32 के डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों से ही पूछा-क्या प्रदर्शन गलत है Chandigarh News Updates

[ad_1]

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। देशभर के डॉक्टर इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। चंडीगढ़ में भी इसका कड़ा विरोध हो रहा है।



चंडीगढ़ में डॉक्टरों का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद चंडीगढ़ में डॉक्टर्स का प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को पीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टर ने सुबह ही एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

Trending Videos

प्रदर्शन में पहुंचीं महिला रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपने एप्रन पर खून के धब्बे लगाए हुए हैं, वही प्रदर्शन के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों को घटनाक्रम की जानकारी देकर उनके भी विचार ले रहे हैं। वह मरीजों से ही पूछ रहे हैं कि एक महिला डॉक्टर की निर्ममता से हत्या कर दी गई है इसलिए वे प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या ऐसा करना गलत है।  

डॉक्टरों का कहना है कि वह नहीं चाहते कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी हो लेकिन वह न्याय लेकर रहेंगे। दूसरी तरफ जीएमसीएच 32 में भी रेजिडेंट डॉक्टरों का लगातार प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने ओपीडी के प्रत्येक फ्लोर पर घूम घूम कर नारेबाजी की और न्याय की मांग की। रेजिडेंट डॉक्टरों को फैकल्टी संगठन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ ही विभिन्न चिकित्सकीय संघ का समर्थन मिल चुका है।

[ad_2]
Kolkata Case: चंडीगढ़ में पीजीआई-GMCH 32 के डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों से ही पूछा-क्या प्रदर्शन गलत है