भिवानी में महिला ने किया सुसाइड: जहरीला पदार्थ निगला, दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग करते थे परेशान – Bhiwani News Latest Haryana News

[ad_1]

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।-प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के भिवानी के गांव निमड़ीवाली निवासी एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप

.

महिला के भाई तस्वीर निवासी मातनहेल जिला झज्जर पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि करीब 21 वर्ष पहले मेरी बहन पिंकी की शादी गांव निमड़ी वाली निवासी राजबीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी बहन को अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करना करते थे।

कई बार हुई थी पंचायत

मृतका के भाई ने बताया कि कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर मेरी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मृतका भाई के बयान पर पति, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

[ad_2]

Source link