in

पंजाब में तापमान 35 डिग्री से पार: बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म; 5 दिन मौसम रहेगा साफ, सुबह 8 बजे से लगेंगे स्कूल – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में तापमान 35 डिग्री से पार:  बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म; 5 दिन मौसम रहेगा साफ, सुबह 8 बजे से लगेंगे स्कूल – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब और चंडीगढ़ में अब गर्मी बढ़ेगी। पंजाब में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है।

पंजाब में दिनों दिन गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह-शाम भले ही ठंड का एहसास है, लेकिन दोपहर में सूर्य देव पूरे तेवर दिखा रहे हैं। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अब औसत अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

.

बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, पंजाब के सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। दूसरी तरफ, चंडीगढ़ में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

100 फीसदी बारिश हुई कम

मौसम विभाग के मुताबिक, छह अप्रैल तक चंडीगढ़ और पंजाब में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। किसी तरह की बारिश और आंधी का अलर्ट नहीं है। हालांकि, तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की स्थिति है। वहीं, दिल्ली-अंबाला और अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर मौसम साफ रहेगा।

पंजाब में अभी किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। जहां तक बारिश की बात है, तो पंजाब में अप्रैल महीने में 100 फीसदी कम बारिश हुई है। पहले 0.1 एमएम बारिश होती थी, जबकि इस बार 0.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

सात दिन राज्य में ऐसा रहेगा मौसम।

सात दिन राज्य में ऐसा रहेगा मौसम।

सुबह आठ बजे से लगेंगे स्कूल

गर्मी बढ़ने के साथ ही पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। सभी सरकारी प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। जबकि मार्च महीने में यह समय 8:30 बजे से 2:30 बजे तक था। यह आदेश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे।

हालांकि, जब गर्मी ज्यादा बढ़ेगी, तो विभाग समय के अनुसार फैसला लेगा। वहीं, जरूरत पड़ी तो आने वाले समय पंजाब सरकार अपने सुविधा केंद्रों व दफ्तरों के सुबह लगने के समय भी बदलाव कर सकती है। ताकि लोगों प्रकार की दिक्कत न उठानी पडे। इस पर भी विचार चल रहा है।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

#

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 30 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 34 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 16 से 33 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 32 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।

[ad_2]
पंजाब में तापमान 35 डिग्री से पार: बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म; 5 दिन मौसम रहेगा साफ, सुबह 8 बजे से लगेंगे स्कूल – Punjab News

VIDEO : महेंद्रगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर चला नगरपालिका का बुलडोजर, चबूतरे हटाए  haryanacircle.com

VIDEO : महेंद्रगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर चला नगरपालिका का बुलडोजर, चबूतरे हटाए haryanacircle.com

Ambala News: यूपीएस के विरोध में मनाया काला दिवस Latest Haryana News

Ambala News: यूपीएस के विरोध में मनाया काला दिवस Latest Haryana News