सिरसा में जमीनी विवाद पर 2 गुटों में झगड़ा: व्यक्ति की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर – rania News Latest Haryana News

[ad_1]

केहरवाला में जमीनी विवाद की फाइल फोटो।

हरियाणा के सिरसा जिला के पुलिस थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव केहरवाला में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू क

.

फसल पर ट्रैक्टर चलाने पर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार केहरवाला के जोगिंद्र आदराम व भाई पृथ्वी की जमीन का झगड़ा नथोर के भीमसेन के साथ चल रहा था। शुक्रवार को नथोर निवासी भीमसेन ने विवादित भूमि पर जाकर नरमे की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। जिसकी सूचना मिलते ही दूसरा पक्ष केहर वाला निवासी जोगिंद्र पृथ्वी व आदराम मौका पर पहुंच गए। जोगिंद्र ने अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने का ऐतराज किया, जिस पर हाथापाई शुरू हो गई।

पुलिस छानबीन करते हुए।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

इस दौरान पृथ्वी व आदराम भी मौका पर पहुंच गए। नथोर निवासी भीमसेन व अन्य साथियों ने जोगिंद्र पर हमला बोल दिया, जिसे अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। घटना में आद राम व पृथ्वी को गंभीर चोटें आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जीवन नगर चौकी इंचार्ज ने मौका पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link