पानीपत में गैस लिकेज से लगी आग: चाय बना रही महिला झुलसी; अलसुबह बच्चे के रोने पर दूध गर्म करने उठी थी – Panipat News Latest Haryana News

[ad_1]

सिविल अस्पताल में भर्ती झुलसी महिला।

हरियाणा के पानीपत में एक गांव में गैस लीकेज से आग लग गई। आग ने अपने लपेटे में महिला को ले लिया। महिला चीखी-चिल्लाई तो तुरंत परिजन उठे। आनन-फानन में परिजनों ने मौके पर किसी तरह काबू पाया। इसके बाद आग में झुलसी महिला को वहां से तुरंत सिविल अस्पताल ले ज

.

धरती पर रखा है गैस-चूल्हा

जानकारी देते हुए घायल महिला रजनी ने बताया कि वह गांव बबैल की रहने वाली है। वह दो बच्चों की मां है। शुक्रवार अल सुबह करीब 4 बजे उसका बच्चा रोने लगा था। वह उसके लिए दूध गर्म करने के लिए उठी थी। परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गैस-चूल्हा धरती पर ही रखा था। वह नीचे बैठकर चूल्हे को जलाने लगी।

जैसे ही उसने माचिस की तिल्ली जलाई, वहां पहले से फैली गैस में आग लग गई। जिससे महिला भी उसकी चपेट में आ गई और झुलस गई। महिला के हाथ-मुंह, पैर, कुल्हे, कमर आग के लपेटे में आने से झुलस गए है। गनीमत रही कि आगजनी ने विकराल रूप नहीं लिया।

[ad_2]

Source link