[ad_1]
गुड़गांव. शुक्रवार को चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में 15वीं विधानसभा के चुनाव 3 नवंबर 2024 से शुरू हो जाएंगे. हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही हरियाणा के 3 बड़े शहरों के लिए भी काफी अहम फैसला लिया गया है. चुनाव आयोग ने बताया कि हरियाणा के शहर सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद की मल्टीस्टोरीज सोसाइटी में अलग से पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे.
20 हजार से ज्यादा बनाए जाएंगे पोलिंग बूथ
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त एसएस संधु और ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इस कॉन्फ्रेंस में ये सारी जानकारी दी गई है. राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में 2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं. राज्य में 4.52 लाख युवा पहली बार अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा 2.54 लाख 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं.
10,381 से अधिक मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं. उनके अनुसार, इन चुनावों के लिए 20629 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 7000 शहरी तो 13000 के करीब गांव देहात के क्षेत्रों में होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, हरियाणा चुनावों के लिए गजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर रहेगी. स्क्रूटनी 13 सितंबर को होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी डेट 16 सितंबर रहेगी.
Tags: Gurugram, Haryana election 2024, Sonipat news
FIRST PUBLISHED : August 16, 2024, 15:42 IST
[ad_2]
Source link


