Jind News: वकील पर हमले के विरोध में अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड Latest Haryana News

[ad_1]


12जेएनडी50: हमले के विरोध में वर्क सस्पेंड पर बैठे वकील। संवाद

सफीदों। सफीदों न्यायालय के अधिवक्ता जगदीप राठी पर हुए हमले को लेकर बार एसोसिएशन सफीदों ने प्रधान एडवोकेट राजकुमार सैनी की अगुवाई में वर्क सस्पेंड रखा। वकीलों ने जगदीप राठी पर हमले की कड़ी निंदा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि बार एसोसिएशन सफीदों पुलिस की अपर्याप्त कार्रवाई से निराश है तथा काफी कम धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिवक्ता जगदीप राठी पर किया गया हमला और उनको आई चोटें यह स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि यह हमला हत्या के इरादे से योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। बार एसोसिएशन ने मांग की कि एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 जोड़ी जाए और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और एफआईआर में बीएनएस की धारा 109 नहीं जोड़ दी जाती तब तक वकील अपना वर्क सस्पेंड रखेंगे।

Trending Videos

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी जैन, उपप्रधान एडवोकेट बलजिंद्र नत्त, सचिव एडवोकेट दीपक देशवाल, सहसचिव एडवोकेट विनय कुमार धींगरा, एडवोकेट निर्मल संधू, एडवोकेट विनोद देशवाल, एडवोकेट रमेश भारद्वाज, एडवोकेट बीआर सैनी, एडवोकेट जेडी सिंह, एडवोकेट कपूर मलिक, एडवोकेट मनजीत बैरागी, एडवोकेट बृजेश्वर अग्रवाल, एडवोकेट अभिषेक गर्ग, एडवोकेट हरीश वशिष्ठ, एडवोकेट गुरजंट भिंडर व एडवोकेट कंवलजीत मौजूद थे।

12जेएनडी50: हमले के विरोध में वर्क सस्पेंड पर बैठे वकील। संवाद

12जेएनडी50: हमले के विरोध में वर्क सस्पेंड पर बैठे वकील। संवाद

[ad_2]
Jind News: वकील पर हमले के विरोध में अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड