Kurukshetra News: गैस एजेंसी कर्मी से मारपीट कर दिन दहाड़े छीने 20 हजार Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट के बाहर खड़ी सिलिंडर से भरी पिकअप।

Trending Videos



कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में सिलिंडर डिलीवरी करने आए कर्मी से मारपीट कर तीन युवक दिन दहाड़े 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। आरोपी एजेंसी की गाड़ी से तीन सिलिंडर भी उठा ले गए। कर्मियों ने तुरंत मामले की सूचना डायल-112 को दी।

Trending Videos

एजेंसी कर्मी राजपाल वर्मा ने बताया कि वह अमीन पर स्थित गैस एजेंसी में बतौर चालक काम करता है। उसकी ड्यूटी पिकअप गाड़ी पर लगी हुई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी पिंटू के साथ गांधी नगर में गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने गया था। वह धीरे-धीरे गाड़ी को चलाते हुए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी पर एक युवक चढ़ गया और उसने सिलिंडर उतारकर अपने अन्य साथियों को पकड़ा दिए। शोर सुनकर उसने तुरंत गाड़ी रोक ली। वह गाड़ी से उतरकर पीछे की तरफ आया तो एक युवक गाड़ी से सिलिंडर उतार रहा था। उसने उस युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, मगर उस युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसकी ऊपर की जेब पर झपट्टा मारकर करीब 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और गैस एजेंसी को दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गाड़ी से तीन सिलिंडर भी चुराकर ले गए। उधर इस संबंध में थाना कृष्णा गेट प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट के बाहर खड़ी सिलिंडर से भरी पिकअप।

कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट के बाहर खड़ी सिलिंडर से भरी पिकअप।

[ad_2]
Kurukshetra News: गैस एजेंसी कर्मी से मारपीट कर दिन दहाड़े छीने 20 हजार