[ad_1]
पंजाब विधानसभा शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैस अपनी बात रखते हुए।
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पूर्व पंजाब विधानसभा के बजट सत्र शून्य काल में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री अकाल तख्त साहिब के रातों रात बदले गए जत्थेदारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा यह माम
.
पिछले दिनों जो कुछ वहां हुआ, जत्थेदारों को रातों-रात हटा दिया गया। यह सब राजनीतिक दबाव में हुआ है, और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। जत्थेदारों को हटाना बहुत चिंता का विषय है। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने कहा कि 2 दिसंबर को जिन तीन जत्थेदारों ने हुक्मनामा सुनाया था, वह आदेश अकाली दल की बेहतरी के लिए था।
तीन जत्थेदारों को हटाना बेहद दुखद- बैंस
उस समय एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन यह बेहद दुखद है कि उन तीनों जत्थेदारों को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे विधि-विधान बनाए जाने चाहिए, ताकि किसी एक व्यक्ति से संस्थाओं को खतरा न हो। वहीं, जो जत्थेदार हटाए गए हैं, उनकी वे अकाली होने के बावजूद निंदा करते हैं।
दूसरी तरफ विधायक शैरी कलसी ने बेअदबी मामले के दोषियों को कठोर सजा देने की मांग उठाई। विधायक राणा गुरजीत सिंह ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से परिवार को मिलने की मांग उठाई। वहीं, इस मौके सारे बिल पास कर दिए है। साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
अब इंजीनियरिंग कोर्स इंडस्ट्री में होगा
इससे पहले हरजोत बैंस ने प्रश्न काल में बताया कि महाराजा रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा एक नया इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने जा रही है, जिसमें 80% पाठ्यक्रम इंडस्ट्री में होगा। यह उसी तरह होगा, जैसे एमबीबीएस की पढ़ाई होती है। इस योजना के तहत इंडस्ट्री को अपने परिसर में कैंपस स्थापित करना होगा।
इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों की यह शिकायत रही है कि उनके पास आने वाले युवाओं के पास सर्टिफिकेट तो होते हैं, लेकिन अनुभव की कमी होती है। चालीस नए हुनर स्कूल शुरू होंगे आईटीआई में नए कोर्स शुरू होंगे। वहीं, 10वीं और 12वीं के बाद अलग से नया स्किल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
सरकार ने शिक्षा के लिए 1 हजार 650 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसके अलावा, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब स्थापित की जाएगी।
विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह सदन में जीएनडीयू से जुड़ा मुद्दा सेशन में उठाते हुए।
50 नए कोर्स होंगे शुरू
इसके अलावा, 50 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे और ड्यूल डिग्री प्रोग्राम भी तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही, विदेशी यूनिवर्सिटियों से सहयोग के लिए बातचीत चल रही है। यह सवाल विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उठाया था। उन्होंने अपने क्षेत्र के कई संस्थानों में शिक्षकों की कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सदन में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मारे गए लोगों का मुद्दा उठाया गया।
बलूचिस्तान में मारे गए पंजाबियों का मुद्दा सेशन में उठा
पंजाब विधानसभा में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मारे गए 5 लोगों का मुद्दा शून्य काल के दौरान सदन में उठाया गया। यह मामला विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने उठाया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में एक बस से उतारकर 5 लोगों को सिर्फ इसलिए मारा गया, क्योंकि वे पंजाबी थे। उन्होंने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि बलूचिस्तान में बसे पंजाबियों का मुद्दा भारत सरकार के समक्ष उठाया जाना चाहिए। इस पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए।

राणा इंदरप्रताप सिंह से सेहत स्कीम के बारे में अपनी बात सदन में रखते हुए।
नॉलेज शेयरिंग प्रोजेक्ट का क्या बनेगा
कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने मुद्दा उठाया कि दिल्ली सरकार के साथ जो नॉलेज शेयरिंग समझौता हुआ था, उसकी वर्तमान स्थिति क्या है? क्या यह समझौता आगे बढ़ेगा, या इसे समाप्त किया जा रहा है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब के हिस्से के अधिकारियों की संख्या कम की जा रही है। वहां के डीजीपी एसएसपी की शक्तियों को भी सीमित किया जा रहा है। इस तरह के प्रयास कई बार हो चुके हैं। इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उचित तरीके से उठाया जाना चाहिए।
धान की खरीद में हुई लूट का मुद्दा उठाया
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने धान की खरीद में हुई लूट मामले का मुद्दा उठाया। उन्होंने चार हजार करोड़ की लूट हुई है।इस पर मंत्री अमन अरोड़ा ने ने बताया कि धान की खरीद के लिए पैसा सीसीएल लिमिट में आता है। जितनी परचेंज होती है। एमएसपी के मुताबिक किसानों के खातों में पैसा जाता है। ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
उन्होंने कांग्रेस विधायकों से पूछा कि अगर आपके पास कोई शिकायत है तो उसकी जानकारी दे। सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि एक हाउस कमेटी बना दे। पीड़ित कमेटी के सामने पेश हो जांएगे। अमन अरोड़ा ने कहा कि शिकायत तो एक भी नहीं है। कमेटी तो बनाने में कोई दिक्कत नहीं है। दूसरी तरफ स्पीकर ने कहा कि एग्रीकल्चर कमेटी बनी है। उसके सामने यह मामला उठाया जा सकता है।

मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद मनरेगा मुलाजिमों को बीओसी वेलफेयर बोर्ड में शामिल करने बारे में जानकारी देते हुए।
स्कूलों के सफाई मुलाजिमों को डीसी रेट देने की योजना नहीं
शिक्षामंत्री ने बताया कि स्कूलों में रखे सफाई सेवकों को डीसी रेट वेतन देने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि 2022 से पहले किसी भी सरकारी स्कूल में सफाई सेवक और कैंपस मैनेजर के पद नहीं थे। इसके बाद हमने 200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया। हमारी कोशिश यही है कि बच्चे स्कूल से जुड़ें। जिस स्कूल में 100 बच्चे हैं, वहां हम स्कूलों को 3 हजार रुपए देते हैं।
यह स्कूल की कमेटी तय करेगी कि स्कूल और बाथरूम की सफाई पर पैसे खर्च किए जांएगे। 500 बच्चों पर यह राशि बढ़कर 5 हजार रुपए दिए जाते है। राज्य में कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां 50 हजार रुपए तक दिए गए हैं। जहां 500 से अधिक बच्चे हैं, वहां दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। इसी तरह, कैंपस मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं और रात के समय चौकीदारों की तैनाती की गई है।
इस स्कीम को एक प्रोत्साहन योजना के रूप में रखा गया है। यदि किसी स्कूल में 100 से कम बच्चे होंगे तो यह वित्तीय सहायता बंद कर दी जाएगी। डीसी रेट देने का कोई विचार नहीं है। सरकारी स्कूलों में मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, और शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया गया है। सभी स्कूलों में सफाई सेवकों की नियुक्ति की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर पंजाब में बनाए जाने वाले वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाने के बारे में जानकारी देते हुए।
पहली बार वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनेंगे
पंजाब में पहली बार कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में 6 वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाए जाएंगे। इनमें तीन मोहाली, एक जालंधर, एक अमृतसर और एक बठिंडा में स्थापित किया जाएगा। इनका निर्माण कार्य 1 मई से शुरू होगा और 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 150 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। 800 महिलाओं को इससे फायदा होगा। यह सवाल मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने सत्र के दौरान उठाया था।

कांग्रेस विधायक सुखिवंदर कोटली ने सदन में शून्य काल में नहरी पानी उनके हलके में दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए।
किलोमीटर स्कीम में नई बसें शुरू करेगी सरकार
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब में बसों की कमी को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से 83 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत हायर की जा रही हैं। जल्दी ही जिन रूटों पर बसों की कमी है या जहां बस सेवाएं बंद हैं, वहां ये बसें चलाई जाएंगी। विधानसभा में प्रिंसिपल बुधराम ने यह सवाल पूछा था। वहीं, मोगा जिले में जल्दी ही नया ग्रीन स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाया जाएगा।

विधायक नरेंद्र कौर भराज ने अपने एरिया की निजी बस ऑपरेटर का उठा मुद्दा। उन्होंने कहा बसों नियम तोड़ने पर परमिट जारी किए जाए रहे हैं।
खस्ता हाल पुलों की हालत सुधरेगी, कमेटी सुधरेगी
पंजाब में खस्ताहाल पुलों के मामले में जवाब देते मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि इस मुद्दे पर एक कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी सभी पुलों का जायजा लेगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट जिस प्रकार देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीएम आवास योजना में बने घरों का मांगा ब्योरा
भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके पठानकोट जिले में मंजूर किए गए घरों की संख्या और उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि अब तक कितने घर बन चुके हैं और शेष घर कब तक पूरे होंगे।
इस पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि 1 हजार 506 घर स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे राज्य में इन घरों के निर्माण के लिए 170.19 करोड़ रुपए का फंड इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, विधायक अश्वनी शर्मा ने इस जानकारी को अपर्याप्त बताया।
इस पर स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मंत्री उचित जानकारी प्रदान करेंगे। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि तीन किश्तों में जारी की जाती है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा के तहत 28 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है।
सदन में सारे बिल पास किए गए
विधानसभा में पंजाब स्टेट कमीशन फॉर एनआरआई की सालाना रिपोर्ट समेत कुल 7 रिपोर्ट पेश की गई। वहीं, जल प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और पानी की शुद्धता बहाल पास किया गया। इसके अलावा, विधानसभा की 4 कमेटियों के गठन का भी प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। जिनमें लोक लेखा कमेटी और सरकारी कारोबारी कमेटी शामिल हैं। अब इन कमेटियों के सदस्यों के चयन का अधिकार स्पीकर को दिया गया। इसके अलावा, तीन अन्य प्रस्ताव भी पेश किए गए।
संत सीचेवाल पर पूरा दिन चला बवाल
इससे पहले, गुरुवार को सदन में पूरा दिन संत सीचेवाल पर सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर माहौल गरमाया रहा। इस दौरान, आम आदमी पार्टी ने बाजवा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। वहीं, शाम को जब सीएम भगवंत मान सदन में पहुंचे, तो उन्होंने भी बाजवा पर तंज कसते हुए कहा कि सीएलपी नेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। दूसरी ओर, बाजवा का कहना है कि जो शब्द मैंने कहे, उन पर कायम हूं। मैं इस पर माफी नहीं मांगूगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

पंजाब विधानसभा सेशन में प्रताप सिंह बाजवा पक्ष रखते हुए।
बजट विधानसभा में पास
पंजाब विधानसभा में पेश किया गया बजट वीरवार को पास कर दिया गया है। विपक्षी दलों ने इस बजट को आधारहीन बताते हुए दलील दी कि सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। जबकि, वित्त मंत्री ने इसे अपने कार्यकाल का सबसे अच्छा बजट बताया और इसकी तुलना 2007 से 2022 तक की पिछली सरकारों के बजट से की।
हालांकि, बजट सत्र के दौरान विपक्ष कमजोर साबित हुआ। दूसरी ओर, सुखपाल सिंह खैहरा को सदन में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला, जिसके कारण वे इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं।
[ad_2]
पंजाब विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: सदन में उठा जत्थेदारों को हटाने का मुद्दा, बेअदबी के दोषियों को कठोर सजा की मांग – Punjab News

