Chandigarh News: संकीर्तन-सांस्कृतिक समारोह 6 अप्रैल को गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में होगा Chandigarh News Updates

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

Updated Fri, 28 Mar 2025 06:45 PM IST



loader



चंडीगढ़। जय माता मठियाना देवी सेवा समिति द्वारा 6 अप्रैल को 2 बजे से गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में एक दिव्य संकीर्तन-सांस्कृतिक समारोह करने जा रहा है। यह जानकारी समिति के प्रधान कमल सिंह बागड़ी ने दी। इसमें उत्तराखंड के लोकगायक सौरभ मैठाणी भजनों से माहौल को दिव्य बनाएंगे। उनका साथ देने के लिए महिमा उनियाल स्थानीय कलाकार भी होंगी। सभा के महासचिव बीरेंदर सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम 2 बजे से दीप प्रज्वलन से आरंभ होगा जो रात्रि 8 बजे समाप्त होगा। इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। समिति के सांस्कृतिक सचिव दर्शन सिंह सिंधवाल ने कहा कि जय माता मठियाना देवी सेवा समिति समय-समय पर उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन करता रहता है और प्रवासी लोगों को अपनी मिट्टी से लगाव को उनके दिल में जगाए रखता है।

Trending Videos

[ad_2]
Chandigarh News: संकीर्तन-सांस्कृतिक समारोह 6 अप्रैल को गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में होगा