[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:25 PM IST
फोटो नंबर-15कांग्रेस अभियान के दौरान ग्रामीणों से संपर्क करते अत्येंद्र राव। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की एकतरफा लहर चल रही है।
जनता कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है और पार्टी कम से कम 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। गांव ढाणी बाठोठा मे घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से सभी वर्गों के लोगों में रोष है। व्यापारी, मजदूर, किसान और बेरोजगार इस सरकार में काफी दुखी है।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: ढाणी बाठोठा में चलाया घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान



