[ad_1]
दालचीनी – दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं. रोजाना एक चुटकी दालचीनी पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकता है. दालचीनी पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है.

मेथी के दाने – मेथी में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, मेथी में फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स होते हैं . जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं. रातभर भिगोई हुई मेथी के दानों को सुबह खाली पेट खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदा हो सकता है.

हल्दी – हल्दी एक प्राकृतिक और पारंपरिक मसाला है. हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायता करता है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है. हल्दी वाला दूध या हल्दी पानी पीने से भी फायदा हो सकता है.

काली मिर्च – काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं . काली मिर्च में मौजूद पिपरिन नामक तत्व इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है. इसे खाने में मिलाकर या काढ़े के रूप में लेने से शुगर लेवल को संतुलित रखा जा सकता है. इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

अजवाइन – अजवाइन में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसे चबाकर खाना चाहिए या फिर अजवाइन पानी पीने से लाभ मिल सकता है. इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. सही खान-पान और घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी ब्लड शुगर को काबू में रखा जा सकता है. हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Published at : 28 Mar 2025 11:19 AM (IST)
हेल्थ फोटो गैलरी
हेल्थ वेब स्टोरीज
[ad_2]
आपके किचन में ही छिपा है बढ़ते शुगर का इलाज, इन मसालों से डायबिटीज को कर सकते हैं कंट्रोल



