Kurukshetra News: निर्माणाधीन मकान से लोहे की प्लेटें चोरी करने के दो आरोपी काबू Latest Haryana News

[ad_1]



loader



कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की प्लेटें चोरी करने के आरोप में किला फार्म के हरमिंदर सिंह उर्फ सेठी व बडा स्याणा के फत्ता राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल के गांव भूसला के रहने वाले सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह मकान बनाने के ठेके लेता है। उसने नंद काॅलोनी में मकान बनाने का ठेका लिया हुआ है। 13 मार्च की शाम को उसके सभी मजदूर काम करके चले गये। होली के बाद जब वह अपने मजूदरों के साथ काम पर आया तो उसने देखा कि मकान से शटरिंग से लोहे की कुछ प्लेटें गायब हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरा में देखने पर पता चला कि मोटरसाइकिल सवार युवक प्लेटें ले जा रहे हैं। शिकायत मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपियों को काबू कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: निर्माणाधीन मकान से लोहे की प्लेटें चोरी करने के दो आरोपी काबू