[ad_1]
कनीना नगरपालिका प्रधान के रूप में डॉ. रिंपी कुमारी ने वीरवार को कार्यभार संभाला। उपमंडल अधिकारी कनीना डॉ. जितेंद्र कुमार सहित पार्षदों ने बुक्का भेंटकर नव निर्वाचित प्रधान का स्वागत कर कुर्सी पर बैठाया। प्रधान ने कार्यभार संभालते ही विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। शहरवासियों को भी अब शहर में तेजी से विकास की उम्मीद है। शहर को पांच सालों के लिए स्थाई सरकार मिल चुकी है।
नगर पालिका की नई नियुक्त प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी द्वारा पद ग्रहण समारोह में पद संभाला है। उन्होंने बताया कि शहर में साफ-सफाई प्राथमिकता में शामिल रहेगी। इसके बाद शहर की प्रमुख समस्या गंदे पानी की निकासी के लिए कार्य किया जाएगा। सभी पार्षदों को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से समुचित शहर का विकास कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पार्षद होशियार सिंह वार्ड नंबर 11, योगेश कुमार वार्ड नंबर 10, राकेश कुमार वार्ड नंबर 6, राजकुमार वार्ड नंबर पांच, पार्षद सुबे सिंह वार्ड नंबर 13, सुमन देवी वार्ड नंबर 12, पार्षद नितेश गुप्ता वार्ड नंबर नौ सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
[ad_2]
VIDEO : महेंद्रगढ़ में डॉ. पिंकी कुमार ने संभाला कनीना नगरपालिका का प्रधान पद



