[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:33 PM IST
फोटो नंबर-14प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन करती डीसी मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को की पहल पर प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके) जिला महेंद्रगढ़ में खुल गया है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बुधवार को नारनौल के रेडक्राॅस भवन में इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीसी ने चार पात्र दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरित की।
डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र खोलने का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग लोगों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना है। दिव्यांग व्यक्तियों का सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक पुनर्वास के लिए सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की एडीआईपी योजना के तहत पात्र दिव्यांगों (4 प्रमुख दिव्यांगताओं अर्थात अस्थि दिव्यांगता, श्रवण दिव्यांगता, दृष्टि दिव्यांगता और बौद्धिक दिव्यांगता को कवर करते हुए) को सहायता और सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किए जाते हैं। इनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट फोन आदि जैसे उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग जनों की ट्राइसाइकिल व व्हीलचेयर जैसे उपकरणों में कुछ साल बाद खराबी आने लगती है। ऐसे में दिव्यांगजनों के लिए इस तरह के उपकरणों को रिपेयर करने के लिए यह केंद्र कारगर साबित होगा। अब इस केंद्र पर दिव्यांगजन के लिए मुफ्त में सहायक उपकरणों की रिपेयरिंग की जाएगी। इस मौके पर एलिम्को के नोडल अधिकारी एसके रथ व प्रियंका, सचिव बलवान सिंह, डाॅ. एसपी सिंह, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव मौजूद रहे।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र नारनौल में खुला



