Rohtak News: बम निरोधक दस्ते ने की बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जांच Latest Haryana News

[ad_1]


13सीटीके47..बस अड्डे पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद

रोहतक। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के चलते मंगलवार को बम निरोधक दस्ते ने शहर में सर्च अभियान चलाया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, किला रोड, कपड़ा मार्केट, शोरी मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप मार्केट, भिवानी स्टैंड, डी-पार्क पर चेकिंग अभियान चलाया।

Trending Videos

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है। दस्ते में स्वाट टीम को भी शामिल किया गया है, जो आधुनिक हथियारों से लैस है। टीम का सीधा संपर्क जिला कंट्रोल रूम व उच्च अधिकारियों से रहेगा। टीम ने मंगलवार को भीड-भाड़ वाले व महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही आम लोगों को जागरूक किया।

[ad_2]
Rohtak News: बम निरोधक दस्ते ने की बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जांच