Independence day: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण, बोले- विकास की तेज रफ्तार पर दौड़ रहा चंडीगढ़ Chandigarh News Updates

[ad_1]


समारोह को संबोधित करते प्रशासक गुलाब चंद कटारिया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासन गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। प्रशासक ने अपने भाषण में ओलंपिक के खिलाड़ियों को बधाई की और चंडीगढ़ के विकास के कार्यों को गिनाया।

Trending Videos

    

प्रशासक ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हॉकी में पंजाब के खिलाड़ियों के साथ अन्य सभी ने देश का मान बढ़ाया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रही मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने शूटिंग में पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

प्रशासक ने कहा कि हाल ही में 4 अगस्त को चंडीगढ़ में तीन नए कानून को पूरी तरह से लागू किया गया है। इसके अलावा 24 घंटे के पानी के परियोजना को शुरू कर दिया गया है। चंडीगढ़ एक सोलर सिटी के रूप में उभर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी चंडीगढ़ ने नए आयाम स्थापित किए है। उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित किया।

[ad_2]
Independence day: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण, बोले- विकास की तेज रफ्तार पर दौड़ रहा चंडीगढ़