VIDEO : कुश्ती दंगल में 100 से ज्यादा बेटियां दिखा रही दमखम Latest Haryana News

[ad_1]


हिसार के गांव गंगवा में मां मेवा बन्नी गोशाला में रविवार को कुश्ती दंगल शुरू हुआ। इस दंगल में हरियाणा प्रदेश से करीब 100 महिला पहलवान दमखम दिखा रही है। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता
जयभगवान आतील पहुंचे। एक-दूसरे को पटकनी देते हुए पहलवानों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। देर शाम को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। गांव गंगवा में यह दूसरा कुश्ती दंगल था। वहीं, शनिवार को लड़कियों के कबड्डी मुकाबले हुए थे। इसमें भी प्रदेश भर से पहुंची महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मां मेवा बन्नी गोशाला के प्रधान बन्नी सिंह बेनीवाल ने बताया कि आज प्रदेश में बेटियां कुश्ती में पदक जीत नाम रोशन कर रही है। गंगवा में करवाए जा रहे दंगल से बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उनकी छिपी प्रतिभा बाहर निकलेंगी और सशक्त मंच मिलेगा।

[ad_2]
VIDEO : कुश्ती दंगल में 100 से ज्यादा बेटियां दिखा रही दमखम