[ad_1]
कुरुक्षेत्र। वाहनों पर बैनर लगाकर पिपली की ओर जाते एनएचएम कर्मी।
कुरुक्षेत्र। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मी हड़ताल के 19वें दिन सड़कों पर उतर गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मी पिपली पहुंच गए। आज स्वतंत्रता दिवस पर कर्मी रक्तदान शिविर लगाएंगे। बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में धरना स्थल से कर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूटी और बाइक पर नारेबाजी करते हुए पिपली के लिए रवाना हुए, जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कर्मियों ने अपने वाहनों के आगे एनएचएम को पक्का करो के बैनर लगा रखे थे। इसके एक दिन पूर्व कर्मियों ने सड़कों पर उतरकर दुकानदारों, राहगीरों और रेहड़ी वालों से भीख मांगी थी। सोमवार को आठ कर्मियों ने मुंडन कराकर सरकार के प्रति रोष जताया था।
राज्य कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय ने बताया कि एनएचएम कर्मी नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर उनकी ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह अस्पताल में हो रही रक्त की कमी को पूरा करने का उनका एक प्रयास है। इसके अगले दिन कर्मी जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच जाकर उनको अपनी मांगों से अवगत कराएंगे ताकि जनता भी सरकार का रवैया जान सके।
[ad_2]
Kurukshetra News: वाहनों पर एनएचएम को पक्का करो के बैनर लगा सड़कों पर उतरे कर्मी



