Sonipat News: छह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के 202 नेताओं ने ठोकी दावेदारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Thu, 15 Aug 2024 05:19 AM IST


Trending Videos



सोनीपत। विधानसभा चुनाव की रणभेरी जल्द ही बजने वाली है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा क्षेत्रों से टिकट के लिए कांग्रेस के दावेदारों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोनीपत की छह विधानसभा क्षेत्रोंं से कांग्रेस के 202 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी पेश की है।

Trending Videos

खनन मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार समेत 13, खरखौदा की आरक्षित सीट से वर्तमान विधायक जयवीर वाल्मीकि समेत कुल 54 दावेदार टिकट मांग रहे हैं। वहीं, गन्नौर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा समेत 19 दावेदारों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। गोहाना से वर्तमान विधायक जगबीर मलिक समेत 47 दावेदार उम्मीदवार बनना चाहते हैं। बरोदा से वर्तमान विधायक इंदुराज नरवाल समेत 31 ने आवेदन किया है। राई से 38 दावेदार टिकट की चाहत रखते हैं। इसमें पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया व उनके बेटे अर्जुन ने भी दावा ठोका है। संवाद

[ad_2]
Sonipat News: छह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के 202 नेताओं ने ठोकी दावेदारी