Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा टीम ने किया पौधरोपण Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Thu, 15 Aug 2024 04:01 AM IST


डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक ऐलनाबाद की साध संगत ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग ने बुधवार

Trending Videos



ऐलनाबाद। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक ऐलनाबाद की साध संगत ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग ने बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया। इस पौधरोपण अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी और नंबरदार रूप राम जैपाल मुख्य अतिथि रहे। नगर पार्षद सुभाष चंद्र विशिष्ट अतिथि रहे।

Trending Videos

साध-संगत हर साल अपने क्षेत्रों में पौधे लगा कई सालों तक उनकी संभाल भी करती है। मुख्यातिथि राम सिंह सोलंकी ने पौधे रोपित करते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार है। बिगड़ते पर्यावरण के चलते पौधे रोपित करना बहुत जरूरी हो जाता है। पौधे रोपना सराहनीय कार्य है।

ब्लॉक ऐलनाबाद 15 मेंबर डॉ. रूप सिंह इन्सां और अमरजीत सिंह इन्सां ने बताया कि गुरमीत राम रहीम सिंह ने हमें हमेशा मानवता भलाई और पर्यावरण कल्याण की शिक्षा दी है। उन्हीं की प्रेरणा पर चलते हुए बुधवार को राम रहीम के जन्मदिन और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों में साध-संगत ने पौधरोपण किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी साध-संंगत ने पौधे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साध-संगत पौधे लगाने के साथ कई सालों तक इनकी संभाल भी करती है। अंत में मुख्य अतिथि का स्वागत कर प्रसाद बांटा गया।

डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक ऐलनाबाद की साध संगत ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग ने बुधवार

डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक ऐलनाबाद की साध संगत ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग ने बुधवार

[ad_2]
Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा टीम ने किया पौधरोपण