[ad_1]
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की फोटो।
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बुधवार को मैन्युअल काउंसलिंग के तहत दाखिले किए गए। संस्थान में सुबह मेरिट सूची चस्पा की गई। इसके बाद दाखिले शुरू किए गए। सुबह से शाम तक विभिन्न कोर्स में 65 दाखिले हुए।
संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि मैन्युअल काउंसलिंग के बाद संस्थान में प्लास्टिक में 18 सीट बची हैं। इसी तरह आर्किटेक्चर, ऑटो, सिविल में तीन-तीन सीट रिक्त पड़ी हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अलग-अलग ब्रांच में 36 सीट रिक्त पड़ी हैं। इन सीट या आने वाले समय में किसी भी कारण से रिक्त होने वाली सीट को भरने के लिए संस्थान में रोजाना सुबह से दोपहर तक आवेदन लिए जाएंगे। उसी दिन मेरिट बनाकर रिक्त सीट को भरा जाएगा। यह प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलती रहेगी।
अभ्यर्थी रोजाना कर सकेंगे आवेदन
संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि संस्थान में 624 सीट पर दाखिला हो चुका है। कई अभ्यर्थी ऐसे है, जो पहले अलग-अलग कोर्स में दाखिला ले चुके हैं, मगर वह किसी कारणवश बीच में ही संस्थान छोड़ जाते हैं या उनका दाखिला किसी दूसरे संस्थान में हो जाता है। जिन कोर्स में पहले सीट फुल हो गई थी। अभ्यर्थियों के छोड़ने पर उन कोर्स में भी सीट बन जाती है, इसलिए अभ्यर्थी संस्थान में आकर पता कर सकते हैं कि किस कोर्स में सीट रिक्त पड़ी है और किसमें नहीं।
[ad_2]
Source link


