[ad_1]
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरसा की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर अभाविप हरियाणा के नए प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां का प्रवास रहा। उन्होंने कहा कि परिषद सुसंस्कृत भारत के भावी कर्णधार तैयार करने की पाठशाला है। अभाविप महाविद्यालय सदस्यता अभियान 5 सितंबर से शुरू होगा।
उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सर्व प्रथम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, सिरसा इकाई के सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुधीर चोपड़ा के नेतृत्व में संजय कस्वां का स्वागत किया गया।
जिला प्रमुख संदीप देशप्रेमी ने विद्यालय सदस्यता अभियान के शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी दी। बैठक के दौरान संजय कस्वां ने एबीवीपी के इतिहास विकास, छात्र एवं राष्ट्र हित में एबीवीपी के योगदान के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तार से जानकारी साझा की। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को छात्र हित एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि 5 सितंबर में शुरू होने वाले महाविद्यालय सदस्यता अभियान एवं सभी नगरों में नगर इकाई गठन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए जोर शोर से जुटने का आह्वान किया। जिला संयोजक संजीव कुमार ने जिला में रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन ए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्वामी विवेकानंद एक एकलव्य पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने की आगामी योजना एवं कार्यों के बारे में अवगत करवाया।
विश्वविद्यालय प्रांगण में प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां के कर कमलों द्वारा में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें भारतीय शिक्षण मंडल अध्यक्ष बुटा राम, सह सचिव मदन वर्मा, डा. विनोद, डा. राकेश सहित अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक संजीव कुमार, नगर मंत्री युवराज चावला, संजय माही, करणवीर स्वामी, प्रदीप चौहान, भूपेंद्र नवजिंदर, रोहित वर्मा, पुरुषोत्तम खटक, विमर्श गर्ग, प्रदीप वर्मा, मोहित वर्मा, हरमन, योगेश, गूरी, रितेश झाजड़ा, एकता बिश्नोई, तमन्ना, भारती, ममता, रवीना, दिशा मेहता, हरप्रीत कौर, मीनू, रितु, ज्योति धनखड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[ad_2]
सुसंस्कृत भारत के भावी कर्णधार तैयार करने की पाठशाला है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद : कस्वां



