Ambala News: युवक की नदी में डूबने से माैत Latest Haryana News

[ad_1]

मुलाना। ⁣मुलाना स्थित मारकंडा नदी पर घूमने आए चार युवकों में से एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। 16 साल का किशोर अजय दोस्तों के साथ बीते मंगलवार की देरशाम घूमने आया था।

Trending Videos

इसके बाद वह नहाने नदी में उतरा और डूब गया। खोज अभियान में देरी से क्रोधित ग्रामीणों ने एनएच 344 पर जाम लगा दिया। 10 मिनट तक हाईवे जाम रहा। मंगलवार की शाम तीनों दोस्त नदी के किनारे पर पहुंचे। अजय मारकंडा नदी में उतर गया और कुछ ही पल में वह दोस्तो की आंखों से ओझल हो गया। आंखों से ओझल होता देख साथियों ने उसे काफी आवाज दी लेकिन अजय की तरफ से कोई जवाब नही आया।

इसके बाद साथी घबरा गए और गांव में जाकर सूचना दी। अजय के मारकंडा नदी में डूब जाने की सूचना मिलते ही परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण मारकंडा नदी पर अजय को ढूंढने पहुंचे लेकिन अंधेरा अधिक हो जाने के कारण अजय का कोई सुराग नही लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की हेल्पलाइन डायल 112 और मुलाना पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

काफी देर के बाद भी जब प्रशासन ने अजय को मारकंडा नदी से निकाले जाने के लिए कोई अभियान नही चलाया तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से खफा होकर मंगलवार की देररात नेशनल हाईवे नंबर 344 को जाम कर दिया। नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया।

ग्रामीणों को पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि गांव का अजय तीन घंटे से नदी में डूबा हुआ है लेकिन प्रशासन की और से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। जब तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी। राजीव गोताखोर यमुनानगर की टीम ने अजय को मारकंडा नदी से बाहर निकाल लिया है। इस के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। अजय को बाहर निकाले जाने के तुरंत बाद एमएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो बहनों का भाई था अजय

मृतक अजय दो बहनों का इकलौता भाई था। अजय की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। अजय के माता पिता और बहनों का रो रो कर बुरा हाल था। अजय के पिता गांव में ही सीएससी चलाते है। अजय 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल का छात्र था। बताया जा रहा है कि अजय मेधावी छात्र था। सिंचाई विभाग के एसडीओ नीतीश चंदेल ने बताया कि मारकंडा नदी में एक बच्चे की डूबने का मामला सामने आया है। वह सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते है कि मानसून का मौसम जारी है, जिस कारण पहाड़ो से निकलने वाली नदियां नाले ओवरफ्लो रहते है।

वर्जन

मारकंडा नदी में नहाने आए 16 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। बयानो के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

-रोशन लाल, थाना प्रभारी, मुलाना

[ad_2]

Source link