Charkhi Dadri News: दादरी में सहकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि और बाढड़ा में एचडब्लयूसी चेयरमैन दिनेश शर्मा करेंगे ध्वजारोहण Latest Haryana News

[ad_1]


नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लगाया गया टेंट। 

चरखी दादरी। जिला मुख्यालय और बाढड़ा उपमंडल में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमामयी ढंग से किया जाएगा। दादरी में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि और बाढड़ा में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

Trending Videos

नगराधीश आशीष सांगवान ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 15 अगस्त को दादरी की नई अनाज मंडी परिसर में और बाढड़ा में भी अनाज मंडी में ही स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और मार्च मास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे। उसके बाद समारोह स्थल पर 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में हरियाणा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, हिंदुस्तान स्काउट्स शानदार परेड का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न स्कूलों के बच्चे पीटी, डंबल व लेजियम शो की प्रस्तुति देंगे। समारोह में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

बाढड़ा। गांव हड़ोदी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य सुचित्रा ने कहा कि तिरंगा देश की शान है। सुरेंद्र ने कहा कि तिरंगा देश की एकता का प्रतिक है। प्रत्येक भारतवासी को तिरंगे पर गर्व होना चाहिए। इस मौके पर सज्जन, उदय सिंह, जगवीर चांदनी, राजेश, नरेश आदि मौजूद रहे।

स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली

चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के प्रति प्रेम और सम्मान को जागृत करना रहा। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी के निर्देशन में छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति का संदेश दिया। अनीता रानी ने कहा कि हमारे लिए देश सर्वोपरि होना चाहिए। देश प्रगति करेगा तभी व्यक्ति का विकास हो सकेगा। इस अवसर पर प्रोफेसर नरेंद्र, ओमबीर, कार्यक्रम अधिकारी सुनीता का सहयोग रहा।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: दादरी में सहकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि और बाढड़ा में एचडब्लयूसी चेयरमैन दिनेश शर्मा करेंगे ध्वजारोहण