[ad_1]
– बीड़ डिडारी गांव के समीप फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बीड़ डिडारी गांव के समीप एक फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बीड़ डिडारी गांव के सरपंच मनजीत ने बताया कि आकाश और सुमित उसके भतीजे हैं। वह दोनों मजदूरी करते थे। 13 अगस्त को दोपहर बाद 3.30 बजे वह अपने पिता अमीरचंद के साथ बाइक पर सवार था और उसके भतीजे आकाश व सुमित दूसरी बाइक पर थे। वह किसी काम से करनाल आ रहे थे। जब आकाश और सुमित करनाल जाने वाली सड़क पर चढ़े तो पीछे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
वह दोनों गाड़ी के आगे के हिस्से में फंस गए। गाड़ी चालक उन्हें घायल अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वह घायल अवस्था में दोनों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तरावड़ी थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
[ad_2]
Karnal News: हादसे में दो भाइयों की मौत


