Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली सीनियर टीम ने गोठड़ा को 6 विकेट से हराया Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Thu, 15 Aug 2024 02:23 AM IST


फोटो संख्या:62- गांव सोहड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते ​खिलाड़ी–संवाद

Trending Videos



सतनाली। गांव सोहड़ी में चल रही बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन दो मुकाबले खेले गए। बुधवार से दूसरे राउंड के मुकाबले शुरू किए गए। दूसरे राउंड में पहला मैच गांव गोठडा व सतनाली सीनियर के मध्य खेला गया।

Trending Videos

सतनाली सीनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गोठड़ा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतनाली सीनियर की टीम ने 6.5 ओवर में 4 विकेट खोकर छह विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में सतपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बाबा भैया ग्रामोत्थान युवा क्लब के प्रधान सोनू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा राउंड शुरू किया गया। दूसरा मुकाबला श्यामपुरा और दगड़ौली के मध्य खेला गया। दगड़ौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्यामपुरा की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दगड़ौली के टीम आठ ओवर में 61 रन ही बना सकी। श्यामपुरा ने मैच 24 रन से जीत लिया। श्यामपुरा के कप्तान देव ने 10 चौकों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर सुमित कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई व मैच की कमेंटरी विष्णु शेखावत ने की।

फोटो संख्या:62- गांव सोहड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:62- गांव सोहड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी–संवाद

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली सीनियर टीम ने गोठड़ा को 6 विकेट से हराया