[ad_1]
फोटो संख्या:61- डालनवास से जैतपुर (राजस्थान बार्डर) जर्जर हो चुकी सड़क-संवाद
महेंद्रगढ़। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र की सात सड़कों की दशा सुधारने के लिए 1.71 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही यह टेंडर छोड़कर बारिश के मौसम के बाद इन सड़कों पर काम शुरू कराया जाएगा।
सड़कों का नवीनीकरण होने के बाद करीब 16 गांवों की 50 हजार की आबादी की राहें सुगम हो जाएंगी। वहीं डालनवास से जैतपुर तक सड़क की दशा सुधारने के बाद राजस्थान के लोगों के लिए भी आवागमन सुगम होगा। इस सड़क पर मार्केटिंग बोर्ड 35.82 लाख रुपये खर्च करेगा।
भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र विकास व निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि इनमें से अधिकांश सड़क मार्गों 10 से 15 साल पूर्व बनाए गए थे। लंबे समय से पेंचवर्क एवं नव निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इनकी मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। अब जल्द ही टेंडर ठेकेदारों को अलॉट कर बारिश के मौसम के बाद इनपर काम शुरू किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन के लिए भी सुगम राहें उपलब्ध हो पाएंगी।
– इन सड़कों की सुधारी जाएगी दशा
– गांव खरखड़ा से महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट आईवे 148बी तक 14.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
– गांव मंढियाली से प्रह्लाद की ढाणी तक सड़क के हालात सुधारने के लिए कुल 36.29 लाख खर्च होंगे।
– गांव मालियां की ढाणी से गढ़ी तक बदहाल सड़क मार्ग की 12.20 लाख से दशा सुधारी जाएगी।
– गांव कुरहावटा से खातौद तक सड़क के हालात सुधारने के लिए 21.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
– गांव कुरहावटा से खातौदड़ा तक 18.48 लाख से सड़क मार्ग को चकाचक किया जाएगा।
– गांव डालनवास से जैतपुर राजस्थान की सीमा तक सड़क सुधार पर 35.82 लाख की लागत आएगी।
– गांव बारड़ा टी-प्वाइंट से नूहनिया राजस्थान की सीमा तक सड़क की दशा सुधार के लिए 32.33 लाख रुपये खर्च होंगे।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: 1.71 करोड़ रुपये की लागत से सात सड़कों की होगी मरम्मत



