Karnal News: मंडी में 1509 धान की आवक बढ़ी, साइड लेन पर लगा जाम Latest Haryana News

[ad_1]

15 अगस्त को मंडी बंद रहने की सूचना पर एक दिन पहले ही अधिक संख्या में धान लेकर पहुंचे किसान

Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। अनाज मंडी करनाल में 1509 धान की आवक करीब डेढ़ लाख बोरी प्रतिदिन को पार कर गई है। हाईवे की साइड लेन पर मजारा धान की मुख्य सीजन जैसा नजर आया। मंडी प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मंडी में होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 15 अगस्त को धान की खरीद बंद रखने का एलान किया तो आलम ये हो गया कि धान लेकर इतनी अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां व अन्य वाहन आ गए कि शाम को यहां जाम जैसी स्थिति बन गई। वाहन चालकों को घंटों से जाम से जूझना पड़ गया।

जिला प्रशासन की ओर से इस बार स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय का मुख्य समारोह नई अनाज परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। बुधवार को मंडी सचिव संजीव चावला की ओर से मंडी में एलान कराया गया कि 15 अगस्त को अनाज मंडी बंद रखी जाएगी। जिसके कारण सुबह से ही अनाज मंडी में धान आदि की खरीद नहीं होगी। जो खरीद करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। सचिव ने बताया कि मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम भी है, हजारों की संख्या में लोग आएंगे, जिसे देखते हुए सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है।

मंडी बंद रहने की सूचना के बाद किसानों में खलबली मच गई, क्योंकि जिन किसानों ने खेतों से धान को कटवा लिया है। बारिश आदि में कहीं खराब न हो जाए, इसलिए वह दोपहर बाद आज ही धान को बेचने के लिए मंडी पहुंचने लगे। परिणाम ये हुआ कि शाम को बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंच गए। जिससे चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे की मंडी की ओर से जा रही साइड लेन पर जाम लग गया। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों जाम में फसे रहना पड़ा। हालांकि आज मंडी में जाने पर रोक नहीं थी लेकिन समारोह की तैयारियों को लेकर भी वाहनों की आवाजाही अधिक थी।

किसानों को हो रहा नुकसान

– पिछले साल चावल की मांग अधिक थी, इसलिए धान की खरीद में भी उत्साह था। निर्यातक मंडियों में उतर कर खरीदारी कर रही थे लेकिन इस बार चावल की मांग अभी नहीं जिसके कारण 1509 धान को भी भाव नहीं मिल पा रहा है। पिछले साल ये धान 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था लेकिन इस बार 2200 से 2500 रुपये तक बिक रहा है। पिछले दो दिनों से जरूर कुछ तेजी आई हैं, जिसके कारण आज का भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। जिसके कारण मंडी में धान की आवक करीब डेढ़ लाख बोरी तक पहुंच गई है।

रजनीश चौधरी, जिला प्रधान- अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन करनाल।

[ad_2]
Karnal News: मंडी में 1509 धान की आवक बढ़ी, साइड लेन पर लगा जाम