Karnal News: कुरुक्षेत्र में 18 को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी Latest Haryana News

[ad_1]

– ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की हुई बैठक

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की सर्कल वर्कर कमेटी करनाल की बैठक बी-टाइप रेस्ट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य उप-महासचिव राजेंद्र राणा ने की और संचालन सर्कल सचिव विशाल बनवाला ने किया।

बैठक में राजेंद्र राणा व सतीश मान ने संयुक्त रूप से कहा कि सर्व कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री हरियाणा को कई बार कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन सरकार ने आज तक बुलाकर एक बार भी बात नहीं की।

इससे लगता है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। यदि सरकार ने समय रहते सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा को बुलाकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री हरियाणा के कैंप ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे व ज्ञापन देंगे। करनाल जिले के बिजली के सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र पाल, नरेश मैहला, मलकीत सिंह, राकेश संधू, देवीदत्त पांडे, विकास, रमेश घरौंडा, जयकुमार, दिनेश शर्मा, अजीत सैनी व जगमाल मौजूद रहे।

[ad_2]
Karnal News: कुरुक्षेत्र में 18 को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी