कुरुक्षेत्र में सीएम ने किया राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन: कहा- लोगों के दिलों में आज भी भारत-पाक बंटवारे का दर्द, एक-एक चित्र बता रहा – Kurukshetra News Latest Haryana News

[ad_1]

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि भारत-पाक बंटवारे के बाद समाज के लोगों ने अपनी मेहनत और लगन के साथ अपनी पहचान बनाई। लेकिन इस समाज के लोगों के दिलों में आज भी भारत-पाक बंटवारे की त्रासदी देखी जा सकती है। अहम पहलु यह है कि इस समाज के लोग

.

मुख्यमंत्री बुधवार को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन करने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पंचनद स्मारक ट्रस्ट के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

60 लाख गैर मुसलमानों से बना पश्चिमी पाकिस्तान

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणवीर सांगवान ने कहा कि 27 पैनल पर भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी को बायां कर रहे है। इस प्रदर्शनी में दर्शाया गया है कि लगभग 60 लाख गैर मुसलमान उस क्षेत्र से निकले और बाद में पश्चिमी पाकिस्तान बन गया। 65 लाख मुसलमान पंजाब, दिल्ली आदि के भारतीय हिस्सों से पश्चिमी पाकिस्तान में चले गए, 20 लाख गैर मुसलमान पूर्वी बंगाल, जो बाद में पूर्वी पाकिस्तान बना, से निकलकर पश्चिम बंगाल आए।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में यह भी दिखाया गया कि 20 लाख और गैर मुसलमान पश्चिमी बंगाल आए, 10 लाख मुसलमान पश्चिमी बंगाल से पूर्वी पाकिस्तान चले गए। इस विभीषिका में मारे गए लोगों का आंकड़ा 5 लाख बताया जाता है, लेकिन अनुमानत: यह आंकड़ा 5 लाख से 10 लाख के बीच है। इसमें 1947 के अखबारों की कटिंग और अन्य दृश्य को भी देखा जा सकेगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, नगर परिषद की निर्वतमान अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल राणा, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link