{“_id”:”67d30cee01881024c30c0810″,”slug”:”tantric-rituals-and-sacrifice-of-chickens-were-performed-in-the-cremation-ground-of-dhaulu-village-police-started-investigation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130701-2025-03-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: गांव धौलू के श्मशान में तांत्रिक क्रिया, मुर्गे की बलि, पुलिस जांच में जुटी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:20 PM IST
भूना में धौलू गांव के श्मशान घाट में टोने टोटका विद्या को लेकर मुर्गा व सामान लेकर जाते तांत्रि
भूना। धौलू गांव के श्मशान घाट में तांत्रिक विद्या और टोने-टोटके करने की शिकायत पुलिस को मिली है। आरोप है कि चिता के पास मुर्गे की बलि दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है।
Trending Videos
गांव धौलू निवासी जय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च को उनके पिता रामकुमार का निधन हुआ था। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में किया गया। 4 मार्च को जब वे श्मशान पहुंचे तो चिता के साथ छेड़छाड़ की आशंका मिली। इस पर 7 मार्च को वहां कैमरे लगवा दिए। 9 मार्च की सुबह फुटेज चेक की तो शक सही निकला।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें रात के समय एक तांत्रिक नजर आया। उसके पास एक मुर्गा और टोने-टोटके से जुड़ी सामग्री थी। फुटेज में तीन अन्य लोग भी उसके साथ दिखे। तांत्रिक और उसके साथी मुर्गे की बलि देने के बाद कार से लौट गए। शिकायत मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बीट इंचार्ज चिमनलाल को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच अधिकारी चिमनलाल ने बताया कि धौलू गांव के श्मशान घाट में तांत्रिक विद्या और मुर्गे की बलि देने की शिकायत मिली थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।