in

सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,150 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 20 अंक की तेजी; NSE के मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी Business News & Hub

सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,150 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी में 20 अंक की तेजी; NSE के मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई1 मिनट पहले

#
  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (13 मार्च) को तेजी है। सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 23 अंक चढ़कर 22,494 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.52%, जोमैटो में 1.39% और एयरटेल के शेयर में 1.36% की तेजी है। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.12% नीचे है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 7 में गिरावट है जबकि 5 बिना बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। NSE के मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी जबकि मीडिया सेक्टर में 1% तक की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.96% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.17% की तेजी के साथ करोबार कर रहा है। जबकि, चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.052% की गिरावट है।
  • 12 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,627.61 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,510.35 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 12 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.20% गिरकर 41,350 पर बंद हुआ। S&P 500 0.49% चढ़कर 5,599 पर और नैस्डेक कंपोजिट 1.22% ऊपर 17,648 के स्तर पर बंद हुआ।

बुधवार शेयर बाजार में रही थी मामूली गिरावट

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन (बुधवार, 12 मार्च) को सेंसेक्स 72 अंक गिरकर 74,029 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 27 अंक की गिरावट रही, ये 22,470 के स्तर पर बंद हुआ।

मंगलवार की बड़ी गिरावट (27%) के बाद इंडसइंड बैंक के शेयर में 4.42% की तेजी रही। टाटा मोटर्स में 3.19% और कोटक बैंक में 2.37% की तेजी रही। वहीं, इंफोसिस में 4.18%, टेक महिंद्रा में 2.80% और नेस्ले इंडिया में 2.43% की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। NSE के आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.91%, मीडिया में 1.53%, रियल्टी में 1.65 और सरकारी बैंक में 1.08% की गिरावट रही। प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर में मामूली तेजी रही।

[ad_2]
सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,150 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 20 अंक की तेजी; NSE के मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी

Rohtak News: हनी ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता  Latest Haryana News

Rohtak News: हनी ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता Latest Haryana News

Ambala News: एक सप्ताह बच्चों के लिए चलेगा टीकाकरण अभियान Latest Haryana News

Ambala News: एक सप्ताह बच्चों के लिए चलेगा टीकाकरण अभियान Latest Haryana News