[ad_1]
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने मंगलवार को निगम क्षेत्र के दो वार्डों में होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से 3.63 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। मेयर ने अधिकारियों को निर्धारित समय पर विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
मेयर निखिल मदान ने सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा के साथ वार्ड नंबर 9 के कलावती विहार में 68 लाख रुपये से गलियों के पक्का किए जाने के कार्य शुरू कराया।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिक ओमपाल शर्मा से नारियल तुड़वाकर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद मेयर ने निगम पार्षद मुकेश सैनी के साथ वार्ड नं. 5 की विभिन्न कालोनियों में होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने 91.56 लाख रुपये से मुरथल रोड से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग को पक्का करने का कार्य शुरू कराया।
मेयर ने कामी रोड से बाबा धाम के पीछे की तरफ जाने वाले रास्ते व श्रीराम स्कूल वाली गली के निर्माण की शुरुआत की। गली निर्माण पर 91.76 लाख रुपये खर्च होंगे। देवडू गांव में 32.26 लाख रुपये से होने वाले अनुसूचित जाति की चौपाल का जीर्णोद्धार के कार्य शुरू कराया। इसके बाद मामचंद कॉलोनी में 80.34 लाख रुपये से विभिन्न गलियों को इंटरलॉकिंग टाइलों से पक्का किए जाने के कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान सहायक अभियंता सोमबीर, कनिष्ठ अभियंता रामकरण हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार, प्रिंस सरोहा, नरेंद्र शर्मा, सतपाल जैन, राजेश शर्मा, विनय तिवारी भी मौजूद रहे।
[ad_2]
Sonipat News: 3.63 करोड़ के विकास कार्य का शुभारंभ किया


